Bihar Mahila Rojagar Yojana New Update 2026 : बिहार महिला रोजगार योजना के लेकर न्यू अपडेट

Bihar Mahila Rojagar Yojana New Update 2026 : नमस्कार दोस्तों बिहार महिला रोजगार योजना को लेकर एक काफी बड़ी अपडेट आई है जो भी महिला बिहार महिला रोजगार योजना के अंतर्गत ₹2 लाख मिलने का इंतजार कर रहे थे उन सभी के लिए काफी अच्छी खबर है क्योकि रोजगार करने के लिए ₹2 – 2 लाख रुपया जल्द दिए जाएंगे

हम आप सभी के जानकारी के लिए बता दे की महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जो भी 2 लाख रूपये दिए जाएंगे यह चार किस्तों में दिए जाएंगे इसको लेकर एक काभी बड़ी अपडेट आई है

इस आर्टिकल के अंत में हम आप सभी को डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराएंगे ताकि आप इस आर्टिकल का लाभ पूरा पूरा ले सके

Bihar Mahila Rojagar Yojana New Update 2026 : Overview

Name of SchemeBihar Mahila Rojagar Yojana
Name of ArticleBihar Mahila Rojagar Yojana New Update 2026
Type of ArticleLatest Update
Benefit₹2 Lakh
Apply ModeOnline
Official WebsiteClick Here

Bihar Mahila Rojagar Yojana New Update 2026 : जाने कब मिलेंगे 2-2 लाख रूपये

हम अपनी इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी बिहार के महिलाओं को हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं हम आप सभी के जानकारी के लिए बता दें की अगर आप बिहार महिला रोजगार योजना के अंतर्गत ₹200000 का लाभ लेना चाहते हैं तो आप सभी के लिए काफी अच्छी खबर है क्योंकि बिहार सरकार द्वारा ₹200000 चार किस्तों में दिए जाएंगे जिसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार पूर्वक बताई गई है कि कब और कितने दिए जाएंगे

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को दस-दस हजार रुपये दिये जा चुके हैं. अब और चार चरणों में महिलाओं में दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता रोजगार के लिए दी जानी है. इसे लेकर सरकार की ओर से मापदंड तय कर दिये गये हैं. दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए लाभुकों को पहली किस्त की राशि के उपयोग का प्रमाण देना होगा. साथ ही बुनियादी वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण प्राप्त करना, स्वयं सहायता समूह की बैठकों में नियमित उपस्थिति और लगातार तीन माह तक नियमित बचत अनिवार्य होगी.

तीसरी किस्त के लिए परिसंपत्तियों का बीमा कराना अनिवार्य

तीसरी किस्तके लिए लाभुकों को जीविका के माध्यम से संचालित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण लेना होगा. जीविकोपार्जन एवं व्यवसाय विस्तार की योजना बनाकर सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति लेनी होगी. पिछले छह माह की नियमित बचत, ऋण की समय पर वापसी, बैंक या डाकघर खाते में तीन माह की बचत, कम से कम एक अन्य सदस्य को रोजगार देना और स्वयं व परिसंपत्तियों का बीमा कराना भी शर्तों में शामिल है.

चौथी किस्त के लिए तीन माह तक एक हजार रुपये बचत करना होगा

चौथीकिस्त के लिए पिछले तीन माह से निरंतर लाभ अर्जित करना, व्यवसाय से परिवार के लिए स्थायी परिसंपत्ति का निर्माण, बीमा कवरेज और बैंक या डाकघर खाते में तीन माह तक प्रति माह एक हजार रुपये की नियमित बचत जरूरी होगी.

पांचवी किस्त के लिए आठ हजार रुपये मासिक आय अनिवार्य

पांचवींकिस्त के लिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग से जुड़ी कार्ययोजना बनाकर संकुल स्तरीय संघ से अनुमोदन लेना होगा. उन्नत कौशल प्रशिक्षण, वैधानिक अनुपालन, औसतन आठ हजार रुपये या उससे अधिक मासिक आय, परिसंपत्तियों में कम से कम 50 प्रतिशत वृद्धि, नियमित एफडी या आरडी बचत और बाजार से प्रभावी जुड़ाव का प्रमाण भी अनिवार्य किया गया है.

उन सभी महिलाओं का जानना जरूरी है कि ₹2 लाख रूपये चार किस्तों में दिए जाएंगे कब कितने दिये जायेंगे सभी जानकारी दिया गया है

लाभुकों को व्यवसायिक या उद्यम योजना बनानी होगी और ग्राम संगठन से अनुमोदन लेना जरूरी होगा. इसके अलावा स्वयं सहायता समूह से लिए गये ऋण का भुगतान भी अनिवार्य किया गया है.

Important Links

Paper NoticeClick Here
Home PageClick Here

Leave a Comment